ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पांच जवान घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है, जहां कोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम

बिहार: अवैध अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में पांच जवान घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से आ रही है, जहां कोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया है, जिसमें पुलिस को तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर की है।


दरअसल, बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी पंचायत के लक्ष्मणपुर में आहार-तालाब की जमीन को अतिक्रमण कर उसके ऊपर अवैध रूप से मकान बना लिया गया है। राजू सिंह ने इसकी शिकायत कोर्ट से की थी। हाईकोर्ट ने अवमाननावाद की सुनवाई करते हुए प्रशासन को निर्देश दिया कि तय समय सीमा के अंदर आहार-तालाब की जमीन को खाली करा दिया जाए। कोर्ट से उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम पुलिसकर्मियों के साथ जमीन पर पहुंची थी।


कोर्ट के आदेश से आधे से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था, इसके बाद लोग उग्र हो गए और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हमले में तीन चौकीदार और दो कांस्टेबल घायल हो गए जबकि एक जेसीबी मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अंचलाधिकारी आलोक चंद्र रंजन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें