ब्रेकिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

बिहार : 48 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, नगर परिषद कार्यालय में निगरानी का छापा

SHEKHPURA : बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है. इस बार निगरानी की कार्रवाई शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में हुई, जहां एक्सक्यूटिव ऑफिसर को

बिहार : 48 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, नगर परिषद कार्यालय में निगरानी का छापा
First Bihar
1 मिनट

SHEKHPURA : बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है. इस बार निगरानी की कार्रवाई शेखपुरा के बरबीघा नगर परिषद कार्यालय में हुई, जहां एक्सक्यूटिव ऑफिसर को विशेष निगरानी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है. एक्सक्यूटिव ऑफिसर विजय कुमार को 48 हजार घूस लेते पकड़ा गया है.


निगरानी के हाथ लगने वाले अधिकारी बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हैं. छापेमारी दल ने उन्‍हें मंगलवार की सुबह ही गिरफ्तार कर लिया. निगरानी के अफसर उनसे पूछताछ कर रहे हैं और अधिकारी को लेकर पटना जाने की तैयारी में हैं.


विजय कुमार के खिलाफ एक ठेकेदार ने रिश्‍वत मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी. निगरानी की प्राथमिक जांच में यह शिकायत सही पाई गई. इसके बाद रिश्‍वत देने के लिए दिन और समय तय किया गया. कार्यपालक अधिकारी को रिश्‍वत लेते ही निगरानी के अफसरों ने धर दबोचा.