ब्रेकिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

बिहार: 3 लोगों की संदिग्ध मौत, 2 की हालत नाजुक, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है वही दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।आशंका जतायी ज

बिहार: 3 लोगों की संदिग्ध मौत, 2 की हालत नाजुक, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है वही दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। घटना मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। जहां तीनों शवों का दाह संस्कार परिजनों ने कर दिया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शराब पीने से तीनों की मौतें हुई है हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। वही दो की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  


सारण में तीन लोगों की संदिग्ध मौत पर एसपी का बयान आया है। सारण एसपी ने शराब से मौत होने की घटना का खंडन किया है।  उन्होंने कहा कि जगदीशपुर गांव में जहरीली शराब से किसी की मौत नहीं हुई है। इस मामले की जांच अब सारण SP, SDPO मढ़ौरा और SDO मढ़ौरा करेंगे।