ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

भागलपुर : सरेशाम पिस्टल की नोक पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख से अधिक की लूट

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से अपराधियों ने सरेशाम पिस्टल की नोक पर एक लाख 87 हजार की लूट की वारदात को अंज

भागलपुर : सरेशाम पिस्टल की नोक पर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख से अधिक की लूट
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से अपराधियों ने सरेशाम पिस्टल की नोक पर एक लाख 87 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरारी थाना और सिटी एएसपी शुभम आर्या दलबल के साथ पहुंचकर मामले को तहकीकात में जुट गए है. 


वहीं पीड़ित सहरसा जिले के बख्तियारपुर के निवासी संतोष कुमार भागलपुर में रहकर भोलानाथ पुल के समीप भारत फाइनान्स कंपनी में कलेक्शन कर्मी के रूप में काम कर रहा था और शुक्रवार की शाम बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर से कलेक्शन करके लौट रहा था. 


इसी बीच बरारी थाना क्षेत्र के गणेश चौक के समीप रेकी कर रहे अपराधी कलेक्शन कर्मी को पीछे से धक्का दे दिया और गिरने पर अपराधी पिस्टल तान दिया और बाइक की  चाभी छीन कर डिक्की से एक लाख 87 हजार छीन कर अपने दूसरे साथी के साथ भागने में सफल रहा. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर कर्मी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई.


 भागलपुर में नए एसएसपी बाबूराम आने को लेकर जिले में सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तेद और मुकम्मल करने में जुटे है और जिले के सभी थानाध्यक्षों को सीसीटीवी और गश्ती बढ़ाने को निर्देश दिए है. साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए है. इसके बाबजूद भागलपुर के रियाशी इलाके में लूट की बड़ी वारदात होना कहीं न कहीं सुरक्षा पर सवाल खड़ा होता दिख रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता