ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

भागलपुर में बम ब्लास्ट, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार के नया टोला में बम विस्फोट होने से दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। बम को बॉ

भागलपुर में बम ब्लास्ट, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार के नया टोला में बम विस्फोट होने से दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। बम को बॉल समझ बच्चों ने जब उसे पटका तब ब्लास्ट हो गया। बम ब्लास्ट में दो सगे भाई गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घायलों को मायागंज इलाज भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि हबीबपुर थाना अंतर्गत करोड़ी बाजार में कई बार बम कांड हो चुका है। करोड़ी बाजार के नया टोला निवासी मोहम्मद परवेज के दो बेटे बाहर से खेलते हुए हाथ में बोतल लेकर आए। मां ने जब कहा कि यह गोला कहां से लेकर आए। इसे रख दो और खाना खा लो। तभी बच्चों ने खेलने के दौरान बोतल को जमीन पर पटका तभी ब्लास्ट हो गया। जिसमें दोनों भाई तबरेज जिसकी उम्र महज 8 साल है और हसनैन उर्फ छोटू जिसकी उम्र महज 6 साल है दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 


परिजनों ने बताया कि किसी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके हाथ में बम दे दिया था। खेलने के दौरान उसे जमीन पर जैसे ही पटका तो जोरदार आवाज हुआ और पूरा घर धुएं से भर गया। उस समय बच्चों की मां खाना निकालने के लिए किचेन में गई हुई थी। ब्लास्ट होने के बाद वह दौड़ी भागी कमरे में आई तो देखा की दोनों बेटे घायल हैं जिसके बाद परिवार के लोग आवाज सुनकर पहुंचे जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता