ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

समाज सुधार: बेऊर जेल से अस्पताल जाने निकला कैदी, होटल में पहुंचा और जमकर जाम छलकाया, वीडियो हुआ वायरल

PATNA: समाज सुधार में लगी सरकार औऱ बिहार पुलिस नये-नये तरीके से लोगों को सुधार रही है. अब जेल में बंद एक कैदी के सुधार का मामला सामने आया है. पटना के बेऊर जेल में बंद एक कैदी अस्पत

समाज सुधार: बेऊर जेल से अस्पताल जाने निकला कैदी, होटल में पहुंचा और जमकर जाम छलकाया, वीडियो हुआ वायरल
First Bihar
3 मिनट

PATNA: समाज सुधार में लगी सरकार औऱ बिहार पुलिस नये-नये तरीके से लोगों को सुधार रही है. अब जेल में बंद एक कैदी के सुधार का मामला सामने आया है. पटना के बेऊर जेल में बंद एक कैदी अस्पताल जाने के बहाने जेल से बाहर निकला. पुलिसकर्मी उसे लेकर एक होटल में गये और फिर कैदी ने वहां जमकर जाम छलकाया. कैदी के होटल में जाने का वीडियो वायरल हो रहा है और अब पटना के एसएसपी कह रहे हैं कि हम मामले की जांच करायेंगे. 


मामला बेऊर जेल में बंद कैदी शंभू का है. जेल के डॉक्टर ने उसे बीमार बताते हुए पीएमसीएच ले जाने की सलाह दी थी. 5 जनवरी को वह जेल से पीएमसीएच जाने के बहाने निकला. पुलिस उसे ऑटो से लेकर जेल से निकली. लेकिन जेल जाने के बजाय पटना के एक्जीबिशन रोड में मगध ग्रांड होटल लेकर पहुंच गयी. वहां जाम छलकाने का दौर चला. 


वीडियो वायरल


बेऊर जेल के कैदी शंभू के होटल जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस वीडियो में शंभू पुलिसकर्मियों के साथ होटल मगध ग्रांड में घुस रहा है. चर्चा ये है कि शंभू ने वहां जमकर जाम छलकाया. पटना की गांधी मैदान थाना पुलिस को होटल में शराब पीने की खबर मिली थी. पुलिस ने वहां छापेमारी भी की लेकिन तब तक जाम छलकाने वाले फरार हो चुके थे. पुलिस ने होटल के एक कमरे से शराब की दो खाली बोतल औऱ चार ग्लास बरामद किये थे. छापेमारी में पुलिस ने होटल मालिक पवन उर्फ विवेक और मैनेजर कौशल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 


उधर पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को शंभू के होटल जाने और शराब पीने की खबर मीडियाकर्मियों से मिली है. एसएसपी ने कहा कि वे मामले की जांच करायेंगे. इसके लिए जेल अधीक्षक को पत्र भेजकर जवाब मांगा जायेगा. जेल के वार्डन और दूसरे जिम्मेवार लोगों से भी जानकारी ली जायेगी. एसएसपी ने कहा कि गांधी मैदान थाने की पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जांचेगी ताकि पता चल सके कि कैदी शंभू होटल में गया था या नहीं. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.