ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सहेली और उसके प्रेमी ने रची थी साजिश; खेत में मिली थी लाश

Bihar Crime News: बेतिया में गन्ने के खेत से मिली किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों का राज खुलने और तस्वीरें वायरल होने के डर से सहेली और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के अमवा टोला सरेह स्थित गन्ने के खेत में 21 जून को मिली किशोरी की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंधों का राज खुलने और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी से परेशान होकर मृतका की सहेली और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।


एसपी कुमार गौतम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 21 जून की सुबह अमृता देवी ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना शिकारपुर थाना में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी 20 जून को अपनी सहेली के साथ घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 634/26 दर्ज कर जांच शुरू की।


इसी दौरान 21 जून की शाम अमवा टोला सरेह स्थित एक गन्ने के खेत से किशोरी का शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान लापता किशोरी के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ नरकटियागंज के नेतृत्व में विशेष जांच दल तथा डीआईयू टीम का गठन किया गया।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका की सहेली का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जबकि उसकी बड़ी बहन का भी किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था। इन दोनों रिश्तों की जानकारी मृतका को थी। पुलिस के अनुसार मृतका के पास सहेली की बड़ी बहन की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी थीं। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मृतका ने इन संबंधों और तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी।


राज खुलने के डर से सहेली ने यह बात अपने प्रेमी निरंजन कुमार को बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर किशोरी की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने मृतका को यह कहकर झांसे में लिया कि उनके पास भी उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। इसी बहाने उसे सुनसान स्थान पर बुलाया गया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।


एसपी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी निरंजन कुमार, पिता नरेश साह, निवासी कुंडलपुर, थाना शिकारपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट...

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता