ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बेतिया में गोली मारकर होटल सचांलक की हत्या, घटनास्थल से मिला खोखा और खाली कारतूस

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुज

बेतिया में गोली मारकर होटल सचांलक की हत्या, घटनास्थल से मिला खोखा और खाली कारतूस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने  का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी अब दिन के उजाले में भी अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो,जिस दिन कोई आपराधिक घटना न घटित होती हो। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना से सटे इलाके बेतिया में अपराधियों द्वारा एक होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया में बदमाशों ने नगर के कालीबाग ओपी क्षेत्र में एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है। दरअसल, यहां आज अहले सुबह पश्चिमी करगहिया व जमादार टोला के बीच मुख्य सड़क से सटे पोखरा के समीप से एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमादार टोला वार्ड दो निवासी रामबाबू बैठा के पुत्र सूरज बैठा (25) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि, मृतक के छाती व सिर में गोली लगी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक सूरज बैठा जमादार टोला स्कूल के समीप चाय नाश्ता के एक होटल का संचालन करता था। वह शुक्रवार सुबह ही घर से होटल जाने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सूरज को गोली मारी गई है। 


वहीं, इस मामले में कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा, एक खाली कारतूस, एक बाइक व शराब की आधा खाली बोतल बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बाइक सूरज की ही बताई जा रही है। मृतक के पिता रामबाबू बैठा ने बताया कि वे शाम सात बजे घर आए तो सूरज घर पर नहीं था। सुबह में घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पोखरा (तालाब) के समीप एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि शव उनके पुत्र का है। बताया जा रहा है कि, सूरज शराब के मामले में पहले जेल भी जा चुका है। सूरज के पांच वर्ष का एक पुत्र आयुष कुमार है। घटना के बाद उसकी पत्नी कलावती देवी वह स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।