ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

रिश्वत लेते बेतिया नगर थाने का ASI हुआ गिरफ्तार, एक लाख रुपये के साथ निगरानी ने दबोचा

BETIAH: बेतिया में निगरानी टीम ने एक लाख रुपया रिश्वत लेते हुए नगर थाना एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर शाम बेतिया नगर थाना में तैनात एएसआई अतुल्लाह नट को नि

रिश्वत लेते बेतिया नगर थाने का ASI हुआ गिरफ्तार, एक लाख रुपये के साथ निगरानी ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETIAH: बेतिया में निगरानी टीम ने एक लाख रुपया रिश्वत लेते हुए नगर थाना एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सोमवार की देर शाम बेतिया नगर थाना में तैनात एएसआई अतुल्लाह नट को निगरानी की टीम ने नगर थाना परिसर स्थित आवास गिरफ़्तार कर लिया है।


गिरफ्तार एएसआई ने केस में मदद के नाम पर दो लाख रुपए की मांग की थी और अपने सरकारी आवास में एक लाख रुपया ले रहे थे। तभी निगरानी की टीम रंगे हाथो दबोच लिया है। बता दें की जमीन विवाद में बेतिया के चर्च रोड निवासी पीटर इग्नेशिश से कांड संख्या 607/2021 में मदद करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की गई थी।


जिसे लेकर पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में की थी। शिकायत सत्यापन करने पर मामला सत्य पाया गया। इसके बाद निगरानी की टीम ने सोमवार देर शाम धावा बोल दिया और रिश्वत खोर एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई की गिरफ्तारी से बेतिया के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता