ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

बेगूसराय में राजद नेता को मारी गोली, पेट में गोली लगने से हालत गंभीर

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में राजद नेता व पूर्व मुखिया सुखराम महतो को अपराधियों ने गोली मारी है। पेट में गोली लगने से वे घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गय

बेगूसराय में राजद नेता को मारी गोली, पेट में गोली लगने से हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में राजद नेता व पूर्व मुखिया सुखराम महतो को अपराधियों ने गोली मारी है। पेट में गोली लगने से वे घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुखराम महतो पैक्स के अध्यक्ष भी हैं। भोज खाकर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मारी है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। 


घटना बीरपुर थाना क्षेत्र बड़हरा घाट की है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि वीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेन्हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतों को सोमवार की देर शाम बड़हारा में अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पताल पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है।


घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वीरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुखराम महतो गांव में आयोजित एक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सुखराम महतो की पत्नी गेन्हरपुर पंचायत की वर्तमान में सरपंच है जबकि सुखराम महतो पूर्व में मुखिया रह चुके हैं। सुखराम महतो राजद के वरिष्ठ नेता बताए जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता