ब्रेकिंग
Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Bihar News : “पुदीना हम हैं न… 23 तारीख को निकाल देंगे गैस!” अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले-भीड़ दिख रही है तो समझिए किसका पलड़ा भारी है✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे

बेगूसराय में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

BEGUSARAI : बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. वहीं, अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए ए

बेगूसराय में मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है. वहीं, अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक युवक की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 


घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव की है. मृतक की पहचान बखड्डा गांव के रहने वाले रघुनंदन यादव का पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मुकेश कुमार यादव अपने घर से निकलकर गांव में ही भोज खाने के लिए जा रहा था. उसी दौरान अपराधियों ने उसे घेर लिया और ईंट पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. 


इधर जब मुकेश कुमार यादव बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने बाहर निकलकर उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन में कुछ दूरी पर मुकेश कुमार यादव का शव सड़क पर पड़ा मिला. परिजनों ने इसकी सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. 


घटना की जानकारी देते हुए साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मुकेश कुमार यादव की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता