ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बेगूसराय में 3 मनचलों ने की 2 सगी बहनों के साथ गैंगरेप की कोशिश, अब तक किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने बेगूसराय जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां दो सगी बहनों के साथ तीन मनचलों ने हथियार के बल पर गैंग र

बेगूसराय में 3 मनचलों ने की 2 सगी बहनों के साथ गैंगरेप की कोशिश, अब तक किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने बेगूसराय जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां दो सगी बहनों के साथ तीन मनचलों ने हथियार के बल पर गैंग रेप करने की कोशिश की। यही नहीं परिजनों से शिकायत करने गई मां की भी जमकर पिटाई कर दी गयी। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस तीनों मनचलों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के लतराही के पास की है जहां सुनसान इलाके में मनचले युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। बताया जाता है कि  बेगूसराय स्थित मिलन चौक में कोचिंग से पढ़कर दोनों बहन घर लौट रही थी। तभी सुनसान जगह पर तीन युवकों ने दोनों सगी बहनों को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। हथियार दिखा दोनों बहनों के साथ गैंगरेप की कोशिश की। 


बताया जाता है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए पार्ट वन की छात्रा बेगूसराय स्थित एक कोचिंग से पढ़कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान तीन युवकों ने हथियार के बल पर लतराही में पहले उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके बाद दुष्कर्म की नीयत से मक्के की खेत में ले गया और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। बहन के रोने की आवाज सुनकर उसे बचाने पहुंची सगी बहन के साथ भी मारपीट किया और उसके साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया ।


 लड़की ने जब शोर मचाया तब सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। पीड़िता तीनों  युवकों को पहचानती है। पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार उक्त सभी आरोपी युवक दोनों बहनों को परेशान कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि जब घटना की जानकारी देने दोनों बहन थाने पहुंची तब उसे कहा गया कि पहले इलाज कराओ उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के संबंध में सदर डीएसपी- 2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा सदर अस्पताल बेगूसराय में वीरपुर थाना की पुलिस पीड़िता से घटना से संबंधित बयान लिया गया। 


पीड़िता ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि मुंह में पिस्टल डालकर मनचलों ने धमकी दिया कि अगर हल्ला करोगी तो दोनों को मार देंगे। हाथ को रुमाल से बांध दिया गया था। जब इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया तो मां आरोपी के घर पर शिकायत करने पहुंची तो उसे भी बेहरमी से पीटा गया। मां का भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


इस संबंध में सदर डीएसपी 2 भास्कर रंजन ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला छेड़खानी का प्रतीत हो रहा है। दो  दो बहनों के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया है। गांव के मनचलों की शिकायत करने जब लड़की की मां उसके परिजनों के पास पहुंची तो उसकी भी पिटाई की गयी। भास्कर रंजन ने दावा किया है कि जल्द ही तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। वही बेगूसराय के एसपी मनीष भी कार्रवाई की बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तार नहीं हो पाई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता