ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

Begusarai Crime News: ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में 2 युवकों का अपहरण, PhonePe से पैसे निकालने के बाद नंगा करके पीटा, हाथ में पिस्टल थमाकर वीडियो भी बनाया

BEGUSARAI: कभी-कभी ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में लोग भारी परेशानी में पड़ जाते हैं। यह खबर उन लोगों के लिए है जो मेहनत से पैसा कमाने में विश्वास नहीं रखते हैं। वो अक्सर शॉर्ट

Begusarai Crime News: ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में 2 युवकों का अपहरण, PhonePe से पैसे निकालने के बाद नंगा करके पीटा, हाथ में पिस्टल थमाकर वीडियो भी बनाया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: कभी-कभी ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में लोग भारी परेशानी में पड़ जाते हैं। यह खबर उन लोगों के लिए है जो मेहनत से पैसा कमाने में विश्वास नहीं रखते हैं। वो अक्सर शॉर्ट कट से पैसा कमाकर करोड़पति बनने की ख्वाइश रखते हैं। ऐसे लोग हो जाएं सावधान क्योंकि बिहार के दो युवक ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में ठगों के शिकार हो गये। अब पीड़ित न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। 


दरअसल बिहार के बेगूसराय में नेटवर्किंग कंपनी में अच्छी आमदनी के नाम पर झांसा देकर फोन पर एक लड़की ने समस्तीपुर के 2 युवकों को बछवाड़ा स्टेशन के पास बुलाया। जहां दर्जनभर से अधिक बदमाशों पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर दोनों युवक के कनपटी पर पिस्टल सटाकर वाहन से अगवा कर लिया। जिसके बाद दोनों को सुनसान जगह पर ले जाकर नंगा कर बेरहमी से पिटाई कर दी और 10 लाख की फिरौती मांगी। यही नहीं दोनों के हाथ में पिस्टल थमाकर वीडियो भी बनाया। बदमाशों ने कहा कि यदि किसी से कुछ कहे तो जान से हाथ धो बैठोंगे और यह वीडियो भी वायरल कर देंगे। घटना 6 दिसंबर की बछवाड़ा थाना के रेलवे स्टेशन के पास की है। इसे लेकर 11 दिसंबर को बछवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। 


समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले चंद्रकिशोर शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक बदमाशों ने युवक को नंगा कर पीटा और अश्लील वीडियो भी बनाया। बदमाशों ने चंद्रकिशोर शर्मा और उसके दोस्त अरूण को अगवा कर लिया। बदमाशों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित अरूण ने बताया कि बदमाशों ने उसे इतना मारा कि उसके मुंह से खून निकलने लगा। नंगा करके क्रूरतापूर्वक से पिटाई कर उसके हाथ में हथियार देकर मन मुताबिक बात कबूल करवाने की कोशिशी की गयी और इसका विडियो भी बनाया गया। 


नेटवर्किंग का काम करने के बहाने हमें साजिश के तहत बुलाया गया फिर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। बदमाशों ने फोन-पे से 1 लाख 56 हजार रूपया निकाल लिया। यह रकम हम दोनों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मंगवा कर दिया। फिरौती वसूलने के बाद भी दोनों को 10 घंटे तक बंधक बनाया गया। बदमाशों ने धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताओगे तो जान से हाथ धो बैठोगे। जिसके बाद हम दोनों को विभूतिपुर थाना इलाका क्षेत्र में छोड़ा गया। पीड़ित युवक ने रात में साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत दर्ज करायी। 


फिर अगले दिन सुबह दो अलग-अगल मोबाइल नम्बर से कॉल करके जान से मार देने की धमकी बदमाश देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष के आदेश पर बछवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया। उधर,पीड़ित युवक अरूण ने बताया कि बदमाशों द्वारा छोड़े जाने के बाद हमलोगों ने डायल 112 पुलिस को कॉल करके सहायता मांगी। डायल 112 ने हमलोगों को विभूति पुर थाने पर बुलाया। फिर पुलिस ने घटना की पूरी वारदात सुनने के बाद बताया कि घटनास्थल बछवाड़ा थाना क्षेत्र पड़ता है इसलिए केस बछवाड़ा थाने में होगा। फिर पीड़ित युवक ने सुबह लोकल थाना खानपुर पहुंचा। जहां की पुलिस ने कहा कि यहां केस नहीं होगा। जिसके बाद फिर पीड़ित 7 दिसम्बर को बछवाड़ा थाने पहुंचा। वहां लिखित आवेदन देने के बाद भी केस नहीं हुआ तब घटना की जानकारी एसपी को दी गयी। जिसके बाद 11 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई। अब पीड़ितों को न्याय कब तक मिल पाता है यह देखने वाली बात होगी। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता