ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बड़ी खबर: बिहार में फिर आभूषण दुकान में दिनदहाड़े बड़ी लूट, अपराधियों ने ताबड़तोड़ बम विस्फोट कर दहशत फैलायी

SIWAN: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर आभूषण दुकान में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े हुई इसी लूट में अपराधियों ने ताबडतोड़ बमबारी भी की. पिछले कुछ दिनों में

बड़ी खबर: बिहार में फिर आभूषण दुकान में दिनदहाड़े बड़ी लूट, अपराधियों ने ताबड़तोड़ बम विस्फोट कर दहशत फैलायी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर आभूषण दुकान में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े हुई इसी लूट में अपराधियों ने ताबडतोड़ बमबारी भी की. पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी की दुकान में लूट ये लगातार पांचवी वारदात है. पटना के बाकरगंज, राजीवनगर के साथ साथ बिहारशरीफ और गोपालगंज में अपराधियों ने स्वर्णाभूषण की दुकान पर लूट के साथ गोलीबारी औऱ मर्डर की घटना को अंजाम दे चुके हैं.


घटना के बारे में मिल रही खबर के मुताबिक पिस्टल औऱ बम से लैस अपराधियों ने सिवान के दरौंदा के चांचोड़ा बाजार में सोने-चांदी की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दुकान में घुसकर करीब 10 लाख रूपये के गहने लूट लिये हैं. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बम धमाके किए और फायरिंग भी की. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी जब भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया. इसके बाद लुटेरों ने लोगों पर बम फेंका. बम विस्फोट में कई स्थानीय लोगों के घायल होने की खबर है. 


स्थानीय लोग बता रहे हैं कि अपराधियों की तादाद 6 थी. वे सब पिस्टल औऱ बम से लैस थे. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ जिंदा बम भी बरामद किये हैं.