ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

बाकरगंज लूट मामले पर सर्राफा व्यवसायी संघ ने बुलाई आपात बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला

PATNA: बाकरगंज के एसएस ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की घटना को लेकर सर्राफा कारोबारियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर पाटलिपुत्रा सर्राफा व्यवसायी संघ ने आपात बैठ

बाकरगंज लूट मामले पर सर्राफा व्यवसायी संघ ने बुलाई आपात बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बाकरगंज के एसएस ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की घटना को लेकर सर्राफा कारोबारियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर पाटलिपुत्रा सर्राफा व्यवसायी संघ ने आपात बैठक बुलाई है। सर्राफा कारोबारियों की राज्य स्तरीय बैठक में ज्वेलरी शॉप को बंद करने का ऐलान किया जा सकता है। सर्राफा कारोबारियों ने ज्वेलरी शॉप बंद रहने के दौरान जीएसटी नहीं देने की चेतावनी दी है।


बता दें कि पटना के बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स में बीते शुक्रवार को हुई भीषण डकैती को लेकर सर्राफा कारोबारी काफी आक्रोशित हैं। दिनदहाड़े अपराधियों ने 14 करोड़ से अधिक का सोना और 14 लाख कैश की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ कारोबारियों में काफी गुस्सा है। इस घटना के खिलाफ शनिवार को सर्राफा कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। सर्राफा कारोबारियों ने शनिवार को पैदल मार्च निकाला। जो फ्रेजर रोड स्थित डीएम कार्यालय तक गया। जहां  उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के समक्ष अपनी बातें रखी। इस दौरान करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक कारोबारियों के साथ DM-SSP की मीटिंग चली।   


डीएम और एसएसपी के साथ बैठक में सर्राफा कारोबारियों ने अपनी-अपनी बातें रखी। कुछ कारोबारियों का कहना था कि उनके लिए अब पटना कारोबार करने के लिए सेफ नहीं रहा। जब हम सुरक्षित नहीं होंगे तब पटना में कारोबार कैसे करेंगे। कारोबारियों ने कहा कि यूपी की तर्ज पर अपराधियों का खात्मा करने की जरूरत है। पुलिस को अपराधियों का एनकाउंटर करना होगा। तभी हमारे मन से अपराधियों का खौफ खत्म होगा और तभी हम पटना में कारोबार कर पाएंगे।  


पटना डीएम और एसएसपी के समक्ष सर्राफा कारोबारियों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा था कि दिनदहाड़े भीषण डकैती की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस प्रशासन को भी चुनौती दी है। दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुका है लेकिन अभी तक लूटे गये सोना और कैश की बरामदगी नहीं की जा सकी है। कारोबारियों ने घटना के 45 मिनट देर से कदमकुआं पुलिस के पहुंचने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि फोन करने के बाद भी पुलिस के अधिकारी और पदाधिकारियों ने तुरंत रिस्पांस नहीं दिया। ऐसे में कोई भी कारोबारी कैसे खुद को सुरक्षित मानेगा।    


कारोबारियों के साथ बैठक करने के बाद डीएम ने कहा कि वारदात के बाद 45 मिनट लेट से पुलिस का आना कहीं से भी उचित नहीं है। इस मामले की हाईलेवल इंक्वायरी की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही हर इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग को ठीक किया जाएगा। पहले की पैंथर मोबाइल की तरह बाइक से पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। प्रत्येक थाने में पुलिस और कारोबारियों की मीटिंग महीने में एक दिन की जाएगी। इन सभी बातों पर सहमति बनी है।


बाकरगंज के एसएस ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की घटना को लेकर अब भी सर्राफा कारोबारियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर पाटलिपुत्रा सर्राफा व्यवसायी संघ ने आपात बैठक बुलाई है। सर्राफा कारोबारियों की राज्य स्तरीय बैठक में ज्वेलरी शॉप को बंद करने का ऐलान किया जा सकता है। सर्राफा कारोबारियों ने ज्वेलरी शॉप बंद रहने के दौरान जीएसटी नहीं देने की चेतावनी दी है।