ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी, निगरानी की टीम के साथ की हाथापाई, पुलिस गिरफ्त से घूसखोर अफसर को भगाया

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर बगहा से सामने आ रही है. निगरानी विभाग की टीम ने एक सरकारी अफसर को घूस लेते हुए पकड़ा. पटना से आई विजिलेंस की टीम ने कार्यालय से ही इस अफसर को रंगेहा

वार्ड पार्षद की गुंडागर्दी, निगरानी की टीम के साथ की हाथापाई, पुलिस गिरफ्त से घूसखोर अफसर को भगाया
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर बगहा से सामने आ रही है. निगरानी विभाग की टीम ने एक सरकारी अफसर को घूस लेते हुए पकड़ा. पटना से आई विजिलेंस की टीम ने कार्यालय से ही इस अफसर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. लेकिन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एक दबंग वार्ड पार्षद ने आरोपी अफसर को पुलिस गिरफ्त से आजाद कराकर उसे भगा दिया.


मामला बगहा के रामनगर नगर पंचायत का है, जहां रामनगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को निगरानी विभाग की टीम ने अरेस्ट किया. निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 हजार रुपये कैश घूस लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को रंगेहाथ पकड़ा गया. लेकिन स्थानीय वार्ड पार्षद ने विजिलेंस की टीम के साथ गुंडागर्दी की. उसने मारपीट की और आरोपी अधिकारी को गिरफ्त से जबरन छुड़ाकर, उसे भगा दिया.


बताया जा रहा है कि नगर परिषद की योजनाओं में कमीशन के एवज में कार्यपालक पदाधिकारी रिश्वत ले रहे थे. साथ ही पैसा नहीं देने पर गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे. शिकायत के बाद पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने नगर पंचायत कार्यालय से जितेंद्र कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद निगरानी की टीम अपने साथ ले जा रही थी. इस दौरान वार्ड पार्षद ने जबरदस्ती उसे भगा दिया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता