ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

पूर्व जिला पार्षद का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर बगहा से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पूर्व जिला पार्षद की हत्या कर दी है. बेखौफ क्रिमिनलों ने उन्हें गोलि

पूर्व जिला पार्षद का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर बगहा से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने पूर्व जिला पार्षद की हत्या कर दी है. बेखौफ क्रिमिनलों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की है, जहां नौरंगिया के सिरिसिया चौक पर अपराधियों ने पूर्व पार्षद दया वर्मा गोलियों से भून दिया है. गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने स्पॉट पर कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग की है, जिससे पूरा इलाका दहल उठा है. इलाके के लोग दहशत में है.


वारदात की सूचना मिलते ही दौरान मौके पर पहुंची नौरंगिया की पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि जब पूर्व पार्षद दया वर्मा अपने समर्थकों के साथ सिरिसिया चौक पर बैठे थे. वह अपने समर्थकों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता