ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

बगहा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, आशा कार्यकर्ता भी शक के घेरे में

बगहा में झोलाछाप डॉक्टर और सरकारी आशा कार्यकर्ता की लापरवाही से प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। अवैध रूप से कच्चे मकान में ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुख्य डॉक्टर चैंबर छोड़कर फरार हो गया है।

BIHAR
धरती के भगवान की करतूत
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA:डॉक्टर को लोग धरती का भगवान मानते हैं। वो जो सलाह देते हैं, वो मरीज करता है। लेकिन मरीज और डॉक्टर के बीच के इस विश्वास को तोड़ने का काम छोलाछाप डॉक्टर करता है। बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा में एक झोला छाप डॉक्टर की करतूत सामने आई है। जहां इलाज में लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी। 


दोनों की जान सरकारी अस्पताल की आशा कार्यकर्ता और झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली। इस घटना के बाद डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के चखनी छतरौल की है। जहां नीम हकीम के चक्कर में प्रसूता और नवजात की तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। 


कच्चे मकान में गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया था। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद डॉ.प्रवीण तिवारी चैंबर छोड़कर फरार हो गया है। लेकिन परिजनों ने वहां मौजूद झोलाछाप सर्जन मनोज यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। टाउन थाने की पुलिस ने धनहा निवासी मुन्नी देवी और मृत बच्चे के शव को बरामद किया। परिजनों ने बताया कि गंभीर हालत में एसडीएच से मरीज को बेतिया रेफर किया गया था लेकिन वहां की आशा कार्यकर्ता के चंगुल में परिजन आ गये। 


आशा ने उन्हें झोलाछाप डॉक्टर के पास भेजा। पहले फोन पर परिजनों ने डॉक्टर से पूछा कि मरीज को खून की कमी है, यहां के डॉक्टर ने बेतिया रेफर किया है। तब झोलाछाप डॉक्टर ने कहा कि हमारे क्लिनिक पर ले आईए सब ठीक हो जाएगा। मरीज को बेतिया ले जाने की जरूरत नहीं है। परिजनों ने विश्वास कर मरीज को उनके यहां ले गये लेकिन वहां जज्जा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना के बाद डॉ. प्रवीण तिवारी चैंबर छोकर फरार हो गये। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता