ब्रेकिंग
पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनामरीज की जान से खिलवाड़: बच्चे के सिर में टांका लगाते चपरासी का वीडियो वायरल, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनामरीज की जान से खिलवाड़: बच्चे के सिर में टांका लगाते चपरासी का वीडियो वायरल, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...

बदमाशों ने ATM काटकर 21 लाख रुपये उड़ाए, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, नहीं थी गार्ड की तैनाती

ARRAH: आरा में बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एटीएम में रखे सारे कैश को गायब कर दिया। एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमेंं रखे करीब 21 लाख रुपये निकाल लिए

बदमाशों ने ATM काटकर 21 लाख रुपये उड़ाए, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, नहीं थी गार्ड की तैनाती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा में बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एटीएम में रखे सारे कैश को गायब कर दिया। एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमेंं रखे करीब 21 लाख रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


अपराधियों ने एक बार फिर आरा में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र के धोबीघटवा की है जहां अपराधियों ने स्टेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया है। बदमाशों ने देर रात सबसे पहले एटीएम के शटर को गैस कटर से काटा।


 शटर काटने के बाद चोर एटीएम के अंदर घुसे और एटीएम को भी गैस कटर से काटकर उसमें रखे करीब 21 लाख रुपये निकाल लिए और एटीएम को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिन बाजार के पास फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


बताया जाता है कि चार की संख्या में आए अपराधियों ने चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं। लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक सभी बदमाश मौके से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। 


फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। वही कैश लोंडिग करने वाली एजेंसी से भी पूछताछ की जा रही है। यह बात की निकलकर सामने आ रही है कि एटीएम पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं थी। इसी का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने चोरी की इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।