ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बड़ी खबर: बीजेपी विधायक अरुणा देवी पर हमला, अग्निपथ योजना से नाराज़ अभ्यर्थियों ने MLA की गाड़ी में की तोड़फोड़

NAWADA: बिहार में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह पर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में नवादा में वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है। इस हमले में विधायक की

बड़ी खबर: बीजेपी विधायक अरुणा देवी पर हमला, अग्निपथ योजना से नाराज़ अभ्यर्थियों ने MLA की गाड़ी में की तोड़फोड़
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: बिहार में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह पर विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में नवादा में वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है। इस हमले में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ी मशक्कत से वे जान बचाकर वहां से भागी।



घटना नवादा रेलवे क्रासिंग के पास की है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक अरुणा देवी जनसमस्या को लेकर नवादा मुख्यालय आ रही थी। इसी दौरान वे सेना भर्ती के नये नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के हमले की शिकार हो गई। इस हमला में विधायक के ड्राईवर को हल्की चोटे आई है। 



आपको बता दें कि सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन का आज यानि गुरुवार को दूसरा दिन है। बिहार के जहानाबाद, नवादा, बक्सर समेत कई जिलों में रेल रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी दौरान नवादा में वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी को अभ्यर्थियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता