ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

अवैध खनन मामले में CBI की दबिश, तीन ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

SAHIBGANJ: झारखंड में हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। गुरुवार को सुबह से ही सीबीआई की टीम साहिबगंज के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। <

अवैध खनन मामले में CBI की दबिश, तीन ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: झारखंड में हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। गुरुवार को सुबह से ही सीबीआई की टीम साहिबगंज के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 


दरअसल, सीबीआई की टीम जिले के बरहेट, पेटखस्सा, बरहेट हाटपाड़ा में छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने सीएसपी संचालक बबीता देवी, बरहेट गर्ल्स स्कूल रोड़ स्थित उनके पति दीपक ठाकुर के घर पर रेड की है। इसके साथ ही पेटखस्सा गांव में मनोज दास के घर सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।


अवैध खनन से जुड़े गवाहों को प्रभावित करने के मामले में छापेमारी कर रही है। इससे पहले बीते तीन जनवरी को भी ईडी की टीम ने दस से अधिक जगहों पर रेड की थी। सीबीआई के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है। नींबू पहाड़ मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई की टीम ने पिछले साल 24 नवंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में अबतक 5 बार छापेमारी हो चुकी है।


हाई कोर्ट के आदेश पर इस मामले की शुरुआती जांच के लिए CBI की टीम पहली बार पिछले साल 24 अगस्त को यहां पहुंची थी। विजय हांसदा ने 30 जून 2022 को कोर्ट में शिकायत वाद दायर किया था। जिस पर कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी थाना में केस दर्ज जिसे बाद में केस को सीबीआई ने टेक ओवर कर लिया था।

टैग्स