ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बिहार में दुल्हन के गांव पहुंची बारात पर हमला, जान बचाकर भागे बाराती; दूल्हा समेत सात लोग घायल

Bihar Crime News: दरभंगा के लोरिका गांव में बारात पर हमले में दूल्हा समेत 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अगले दिन विवाह संपन्न हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार, 9 जून की रात सिंहवाड़ा के लोरिका गांव में बारात पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हा समेत सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


यह घटना उस समय हुई जब बारात लोरिका गांव पहुंची ही थी। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते हुए बाराती जैसे ही गांव के नुक्कड़ पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक युवकों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। भागने के दौरान भी कई बाराती चोटिल हो गए।


घटना में अर्जुन सहनी, चंद्र किशोर सहनी सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को पहले सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो को गंभीर स्थिति में दरभंगा स्थित डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव निवासी उनके भाई बिरजन सहनी के बेटे ललन की शादी लोरिका गांव निवासी सत्तो सहनी की बेटी पूजा कुमारी से तय हुई थी। बारात सोमवार शाम गांव से धूमधाम से रवाना हुई थी।


बारातियों की मानें तो यह हमला सुनियोजित था। आरोप है कि दूल्हे के ही एक रिश्तेदार और दुल्हन के गांव के कुछ युवकों ने मिलकर हमला किया। मारपीट की खबर मिलते ही दुल्हन की मां रोने लगीं और सजधज कर शादी के लिए तैयार खड़ी दुल्हन और उसके परिजन मायूस हो गए। घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। 


वहीं, घायलों को देखने के लिए स्थानीय लोग सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचे। विवाह की तिथि और मुहूर्त को देखते हुए लोगों ने किसी तरह दूल्हे को शादी के लिए तैयार किया। फिर मंगलवार तड़के दूल्हे को लोरिका गांव के विवाह मंडप में लाया गया, जहां लगभग एक घंटे में विवाह की रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता