ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

ATM से पैसे निकालने गई बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, एटीएम कार्ड बदलकर लगाया 50 हजार का चूना

MUNGER: मुंगेर में एक बुजुर्ग महिला को शातिरों ने निशाना बनाया है। सेवानिवृत मेडिकल स्टाफ का एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। 30 हजार रुपये की निकासी की और 20 हजार

ATM से पैसे निकालने गई बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, एटीएम कार्ड बदलकर लगाया 50 हजार का चूना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक बुजुर्ग महिला को शातिरों ने निशाना बनाया है। सेवानिवृत मेडिकल स्टाफ का एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। 30 हजार रुपये की निकासी की और 20 हजार रूपये की खरीदारी भी की गयी। 


कैश निकालने और खरीदारी किये जाने का मैसेज मिलते ही विशाखा देवी हैरान रह गयी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। जिसके बाद शातिरों की इस करतूत की जानकारी पुलिस को दी गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


बताया जाता है कि मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में सदर अस्पताल की रिटायर्ड नर्स विशाखा देवी पैसे निकालने गयी थी तभी एटीएम के बाहर खड़ा एक शख्स सब कुछ देख रहा था। उसने पीन कोड भी देख लिया था। तभी अचानक वो अंदर घुसता है और बुजुर्ग महिला को धक्का देते हुए किसी तरह एटीएम बदल लेता है। 


एटीएम बदलने के बाद वह वहां से चला जाता है। जिसके बाद महिला एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश करती है लेकिन पैसा नहीं निकलता है। जिसके बाद विशाखा देवी घर चली जाती है। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 30 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आता है फिर थोड़े देर बाद 20  हजार रुपये की खरीदारी किये जाने का भी मैसेज आता है। जिसे पढ़कर वो हैरान रह जाती है। 


विशाखा देवी की नजर जब एटीएम पर गई तब देखा कि एटीएम बदल लिया गया है। उन्होंने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। तब बेटे ने बताया कि आपके अकाउंट से 30 हजार कैश और 20 हजार रुपये की खरीदारी किसी ने कर लिया है। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी और एटीएम को ब्लॉक कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

ATM से पैसे निकालने गई बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, एटीएम कार्ड बदलकर लगाया 50 हजार का चूना


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें