ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: नहर में गिरी तेज रफ्तार ब्रेजा कार, हादसे के बाद गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद

Bihar Crime News: अरवल जिले में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब की तस्करी जारी है। प्रसादी इंग्लिश के पास नहर में गिरी ब्रेजा कार से 449 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अरवल सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश के पास सामने आया, जहां एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उत्पाद विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पलटी हुई कार की तलाशी ली, जिसके दौरान कार से 2,496 टेट्रा पैक में करीब 449 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 


कई बोतलें नहर में भी बिखर गई थीं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह शराब एक संगठित तस्करी नेटवर्क के तहत ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद कार में सवार शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।


उत्पाद निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कार को जब्त कर थाना परिसर लाया गया, जहां शराब की गिनती और जांच की गई। इसके बाद वाहन और बरामद शराब को उत्पाद कार्यालय भेज दिया गया। फिलहाल कार के चेचिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की जा रही है, ताकि असली तस्करों तक पहुंचा जा सके।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता