ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

अंचल के सीआई सहित दो दलालों को एसडीओ ने पकड़ा, अवैध वसूली का आरोप

KHAGARAI: खगड़िया के अंचल और प्रखंड कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सदर एसडीओ अमित अनुराग चौथम के तेलौंछ पंचायत का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। लोगों ने यह शिकायत की थी कि अं

अंचल के सीआई सहित दो दलालों को एसडीओ ने पकड़ा, अवैध वसूली का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARAI: खगड़िया के अंचल और प्रखंड कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सदर एसडीओ अमित अनुराग चौथम के तेलौंछ पंचायत का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। लोगों ने यह शिकायत की थी कि अंचल कार्यालय में दलाली चरम पर है। दलाल के जरिए अवैध वसूली अंचल कार्यालय के कर्मी कर रहे हैं।


फिर क्या था यह जानकारी मिलते ही एसडीओ चौथम प्रखंड कार्यालय स्थित आईटी भवन पहुंच गये। जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान अंचल के सीआई दिलीप देव तिवारी समेत दो लोगों को मौके से पकड़ा। दोनों की पहचान वार्ड सदस्य जितेंद्र पासवान और महेशखूंट निवासी दिलीप ठाकुर के रूप में हुई है।


एसडीओ ने बताया कि सीआई संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाए गये हैं। दो अन्य को भी पकड़ा गया है जिनके पास से सरकारी दस्तावेज मिले है। फिलहाल तीनों को चौथम पुलिस के हवाले किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन सभी पर कार्रवाई होगी।

टैग्स