ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

Anant Singh Arresting: गिरफ्तारी के बाद बाहुबली अनंत सिंह का कराया गया मेडिकल टेस्ट, थोड़ी देर में कोर्ट में होगी पेशी

Anant Singh Arresting: मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार पूर्व विधायक अनंत सिंह का मेडिकल टेस्ट कराया गया। उन्हें फिलहाल स्पेशल सेल में रखा गया है और थोड़ी देर में पटना कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Anant Singh Arresting
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh Arresting: मोकामा के बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस थोड़ी देर बाद कोर्ट में पेश करेगी। अनंत सिंह को फिलहाल स्पेशल सेल में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी मेडिकल टेस्ट की है। मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें किसी भी वक्त कोर्ट में पेश किया जा सकता है।


दरअसल, मोकामा में लालू प्रसाद के करीबी और जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान हत्या कर दी गई थी। दुरारचंद की हत्या का आरोप पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह पर लगा। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने देर रात अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और भारी सुरक्षा के बीच उन्हें स्पेशल सेल में रखा है।


दुलारचंद हत्या मामले में गिरफ्तार मोकामा के जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह का मेडिकल कराया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम स्पेशल सेल में पहुंची है और अनंत सिंह की स्वास्थ्य जांच कर रही है। बाढ़ कोर्ट से उन्हें पेशी के लिए कागजात भी पहुंच गए हैं। मेडिकल जांच होने के बाद अनंत सिंह को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और फिर वहां से उन्हें न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई करेगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता