ब्रेकिंग
नालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, SIT गठित, डॉग स्क्वाड और FSL टीम जांच में जुटीपटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, SIT गठित, डॉग स्क्वाड और FSL टीम जांच में जुटीपटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

अनंत सिंह का बयान कोर्ट में आज होगा दर्ज, एके-47 बरामदगी का मामला

PATNA : एके-47 बरामदगी मामले में आरोपी बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। मोकामा से आरजेडी विधायक अनंत सिंह का बयान आज आज कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। अनंत स

अनंत सिंह का बयान कोर्ट में आज होगा दर्ज, एके-47 बरामदगी का मामला
Editor
2 मिनट

PATNA : एके-47 बरामदगी मामले में आरोपी बाहुबली विधायक अनंत सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। मोकामा से आरजेडी विधायक अनंत सिंह का बयान आज आज कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। अनंत सिंह के पैतृक घर से एके-47 बरामदगी के बाद पुलिस ने जो केस दर्ज किया था इस मामले में आज कोर्ट के अंदर विधायक का बयान दर्ज किया जाएगा। 


विधायक अनंत सिंह का बयान कोर्ट में पहले ही दर्ज हो गया होता अगर उनकी तबीयत खराब नहीं होती। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की तबीयत थोड़ी खराब चल रही है इस वजह से वह है पिछली तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंच पाए थे। उनकी अनुपस्थिति के चलते कोर्ट ने आज की तारीख तय करते हुए उनका बयान दर्ज कराने को कहा है।


आपको बता दें कि 16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के बाढ़ के नदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किए गए थे. अनंत सिंह के बाढ़ स्थित घर से AK-47 प्लास्टिक के साथ कार्बन से पैक थी, ताकि शिफ्ट करने के दौरान अगर वाहन की जांच हो तो पुलिस और मेटल डिटेक्टर की पकड़ में न आए. घर के खपरैल कमरे में संदूक के पीछे AK-47 रखी थी. वहीं बगल के झोपड़ीनुमा रूम में हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले थे. इस मकान में विधायक नहीं, केयरटेकर रहता था.

टैग्स