ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: चकमा देकर थाने की हाजत से फरार हुआ आर्म्स एक्ट का आरोपी, देखते रह गए बिहार पुलिस के जवान

Bihar Crime News: बेगूसराय के बछवारा थाना हाजत से एक आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लापरवाही के चलते आरोपी शौचालय ले जाते वक्त भाग निकला। मामले की जांच जारी है और पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र से रविवार देर रात एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। थाना हाजत में बंद एक आरोपी पुलिस की निगरानी में चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद न केवल थाना परिसर में, बल्कि जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान रुदौली गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी गीता झा के पुत्र दिना झा के रूप में हुई है। उसे रविवार रात पुलिस ने मारपीट और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था और हाजत में रखा गया था। इसी दौरान पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, हाजत की निगरानी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


इस बीच, फरार आरोपी की पत्नी विभा देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात उनके पति को पुलिस गिरफ्तार करके ले गई, लेकिन गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया गया। अगले दिन सुबह अचानक आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी उनके घर में घुसकर तलाशी लेने लगे।


विभा देवी का कहना है कि जब उन्होंने सवाल किया कि रात में ही पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो फिर सुबह घर की तलाशी क्यों ली जा रही है, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, डांटा-फटकारा और गाली-गलौज भी की। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति की कोर्ट से बेल कराई थी, इसके बावजूद पुलिस ने अनुचित व्यवहार किया।


विभा देवी ने यह आरोप भी लगाया कि उनके पति को विपक्षी पक्ष के लोगों की मिलीभगत से झूठे मामले में फंसाया गया है। उनका विवाद राकेश सिंह, सुशांत सिंह और हरेंद्र सिंह से चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यही लोग पुलिस के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर पहुंचे थे। उनका यह भी कहना है कि उनके पति को या तो कहीं छुपाकर रखा गया है या फिर उनके साथ कोई अनहोनी हुई है।


इस पूरे मामले पर बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि बछवारा थाना अध्यक्ष के माध्यम से सूचना मिली है कि हाजत में बंद एक आरोपी फरार हो गया है। आरोपी पहले से वारंटी था और उसका बेल टूट चुका था। उसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। चौकीदार के माध्यम से उसे वॉशरूम ले जाया गया, इसी दौरान वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता