ब्रेकिंग
Bihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंका

अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने कर दी हत्या, श्मशान घाट से महिला का शव बरामद

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक पत्नी को पति के अवैध रिश्ते का विरोध करना काफी महंगा पड़ गया। अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और शव को जलाने का प्

अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने कर दी हत्या, श्मशान घाट से महिला का शव बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में एक पत्नी को पति के अवैध रिश्ते का विरोध करना काफी महंगा पड़ गया। अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और शव को जलाने का प्रयास किया। महिला के मायकेवालों ने जब पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे तब शव को श्मशान घाट से पुलिस ने बरामद किया।


घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनबारा गांव की है। मृतका की पहचान धनबारा गांव निवासी विकास यादव के 28 वर्षीय पत्नी बौली देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई शरण यादव ने बताया कि विकास यादव कोलकाता में पानीपुरी का कारोबार करता है जहां उसका किसी लड़की से अवैध संबंध चल रहा था। जिसका विरोध उनकी बहन हमेशा किया करती थी। आज भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ । आज विवाद इतना बढ़ गया कि बहनोई ने ही बहन की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को आहर में फेंक दिया गया। शव को फेंकने के पीछे का कारण यह था कि वह इस घटना को आत्महत्या के रुप में दिखाना चाहता था। 


लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने मायके वालों को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पता चला था कि महिला की हत्या कर शव को शमशान घाट में दाह संस्कार के लिए पति ले गया है। लेकिन तभी मौके पर पुलिस के साथ घरवाले पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस को देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही घटना के बाद महिला के ससुराल के लोग भी फरार हो गये हैं। महिला तीन छोटे-छोटे बच्चों की मां थी जिसकी हत्या खुद उसके पति ने ही कर दी और हत्या की वजह अवैध संबंध बना। इस घटना के बाद बच्चों और महिला के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता