ब्रेकिंग
एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां

आवास सहायक ने वार्ड सदस्य को दी मर्डर की धमकी, बोला- देख लेना बेडरूम से उठवा लेंगे, देखें वीडियो

JEHANABAD : प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का ताजा मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है. आवास योजना में धांधली की शिकायत की शिकायत से नाराज आवास सहायक ने वार्ड सदस्य को ही

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का ताजा मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है. आवास योजना में धांधली की शिकायत की शिकायत से नाराज आवास सहायक ने वार्ड सदस्य को ही मर्डर की धमकी दे दी. वार्ड सदस्य की ओर से एक कॉल रिकार्डिंग पेश की गई है. जिसमें आवास सहायक वार्ड सदस्य को बेडरूम से उठवाकर मारने की धमकी दे रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड की है. जहां टेहटा थाना इलाके के पूर्वी सरेन पंचायत के आवास सहायक बिक्रम कुमार वर्मा ने उसी पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य प्रमेचंद प्रसाद को मर्डर की धमकी दी है. वार्ड सदस्य प्रमेचंद प्रसाद ने टेहटा थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित प्रमेचंद प्रसाद ने पुलिस को धमकी वाले कॉल की ऑडियो रिकार्डिंग भी सौंपी है. ऑडियो रिकार्डिंग में आवास सहायक गाली-गलौज और धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है. 




वार्ड सदस्य प्रमेचंद प्रसाद के मुताबिक वार्ड संख्या 10 की एक महिला लाभुक को धानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिलना था. उसी में आवास सहायक के ऊपर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है. उसी मामले को ख़त्म करने के लिए फोन पर गली गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. इस मामले में जहानाबाद एसपी मनीष का कहना है कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता