ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

29 लाख के नकली नोट के साथ 2 गिरफ्तार, नवादा में जाकर लखीसराय पुलिस ने दबोचा

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहली गांव से दो युवकों को 29 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों को गिरफ्त

29 लाख के नकली नोट के साथ 2 गिरफ्तार, नवादा में जाकर लखीसराय पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहली गांव से दो युवकों को 29 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने लखीसराय पुलिस नवादा आई थी जहां छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोचा गया। 


गिरफ्तार युवकों के पास से 29 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार दोनों युवकों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है नकली नोटों के इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है? इसका मास्टर माइंड कौन है? नकली नोट किन-किन इलाकों में भेजा जाता था? 


इस नकली नोटों से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में पुलिस जुटी है। लखीसराय पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। गिरफ्तार युवकों की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहली गांव निवासी राहुल और सतीश के रूप में हुई है जिससे पूछताछ की जा रही है। 


बता दें कि इससे पहले भी लखीसराय में दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लखीसराय में हुई गिरफ्तारी में एक महिला भी शामिल थीं। गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता