ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

28 लाख की इनामी दो हार्डकोर महिला नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

DESK: देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में नक्सल समस्

28 लाख की इनामी दो हार्डकोर महिला नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में नक्सल समस्या से जूझ रहे मध्यप्रदेश के बालाघाट में सुरक्षा बलों को अहम कामयाबी मिली है। गढ़ी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14-14 लाख की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। 


जानकारी के मुताबिक, 22 अप्रैल की सुबह गढ़ी थाना के कदला के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। दोनों की पहचान सुनीता और सरिता के रूप में हुई है। दोनों महिला नक्सली अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी थीं। दोनों ही महिला नक्सलियों पर सरकार ने 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।


मारी गईं महिला नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोली समे अन्य सामानों को बरामद किया है। इस मुठभेड़ के बाद जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और हॉकफोर्स सीओ ने दोनों इनामी नक्सलियों के मारे जाने के बाद मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली है। 

टैग्स