ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

24 घंंटे के भीतर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, किराना व्यवसायी के कर्मचारी से हुई थी 49 लाख की लूट, 44 लाख रुपये के साथ दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

MUNGER: खबर मुंगेर पुलिस की सफलता से जुड़ी है। कल सोमवार को हुई 49 लाख रुपये लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया

24 घंंटे के भीतर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, किराना व्यवसायी के कर्मचारी से हुई थी 49 लाख की लूट, 44 लाख रुपये के साथ दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर पुलिस की सफलता से जुड़ी है। कल सोमवार को हुई 49 लाख रुपये लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 44 लाख रुपये बरामद किए गये है। 5 लाख रुपये की बरामदगी के लिए फिलहाल पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। 


गौरतलब है कि अपराधियों ने सोमवार की देर शाम लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बाइक सवार लूटरों ने किराना व्यवसायी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए 49 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये थे। कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मच गयी थी। 


हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब किराना व्यवसायी का स्टाफ बैंक में कैश डिपोजिट करने जा रहा था। अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से बदमाशों ने इस दौरान फायरिंग भी की थी जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गयी थी। 


इतनी बड़ी रकम की लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूटे गये 49 लाख में से 44 लाख रूपये की बरामदगी कर ली है वही दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। बाकि बचे 5 लाख की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

24 घंंटे के भीतर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, किराना व्यवसायी के कर्मचारी से हुई थी 49 लाख की लूट, 44 लाख रुपये के साथ दो लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें