ब्रेकिंग
पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडपटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालजमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंड

12 साल की बच्ची को मिली खौफनाक सजा, मकई का पत्ता तोड़ने पर खेत के मालिक ने पीटकर मार डाला

SAHARSA: एक बच्ची को मकई का पत्ता तोड़ने की ऐसी सजा जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां महज एक 12 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी उस

12 साल की बच्ची को मिली खौफनाक सजा, मकई का पत्ता तोड़ने पर खेत के मालिक ने पीटकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: एक बच्ची को मकई का पत्ता तोड़ने की ऐसी सजा जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां महज एक 12 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मकई के पत्ते को हाथ लगाया जो खेत के मालिक को नागवार गुजरा। एक पत्ते को लेकर उसने इतनी बड़ा कांड कर दिया। खेत के मालिक की इस करतूत को सुनकर इलाके के लोग भी आक्रोशित हैं और आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। 


बच्ची को पीट-पीटकर जान लेने का मामला सहरसा के काशनगर ओपी क्षेत्र स्थित घाट मुसहरी की है। जहां मकई का पत्ता तोड़ने पर खेत मालिक ने इस कदर पीटा कि 12 वर्षीय बच्ची रेशम कुमारी की मौत हो गई। बच्ची के पीठ, बांह व गला में जख्म के निशान मिले हैं। पड़डिया पंचायत के घाट मुसहरी निवासी संजीत सादा ने बताया कि उनकी बेटी रेशम कुमारी बीते शनिवार की शाम बगल के बहियार में गई हुई थी। इसी दौरान पड़रिया के तोतो साह के खेत में लगे मक्का की फसल से वह पत्ता तोड़ने लगी। 


मौके पर मौजूद खेत के मालिक तोतो साह ने पत्ता तोड़ रही रेशम कुमारी को पकड़ लिया और बड़े ही बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बच्ची किसी तरह घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक से उसका ईलाज करवाया लेकिन अगले दिन रविवार को उसकी मौत हो गयी। 


बच्ची की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इलाके के लोग भी इस घटना को लेकर काफी हैरान हैं और आरोपी तोतो साह पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही काशनगर ओपी प्रभारी अरमोद कुमार दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा। काशनगर ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हांलाकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी कर पाने में पुलिस असफल साबित हुई है। अब देखना होगा कि मासूम बच्ची के हत्यारे को पुलिस कब तक सजा दिला पाती है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता