ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

RRB NTPC ग्रेजुएट CBT-2 की तारीख घोषित, 10 जुलाई को होगी परीक्षा; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और क्या है पूरा अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। CBT-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी...

RRB NTPC ग्रेजुएट CBT-2 की तारीख घोषित, 10 जुलाई को होगी परीक्षा; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड और क्या है पूरा अपडेट
Ramakant kumar
3 मिनट

RRB NTPC CBT 2 Exam : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब परीक्षा की तैयारी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।


आरआरबी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, RRB NTPC Graduate Level CBT-2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एनटीपीसी के अलग-अलग ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती के लिए होगी। इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने CBT-1 परीक्षा में सफलता हासिल की है।


इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने 11 जून को एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल CBT-1 का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी CBT-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।


कैसा होगा CBT-2 का पेपर?

CBT-2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, गणित और रीजनिंग विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी। वहीं गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रहेगा। हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।


कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?

आरआरबी के अनुसार, परीक्षा शहर और परीक्षा तारीख की जानकारी वाली सिटी स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।


वहीं CBT-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए इसे डाउनलोड कर पाएंगे।


परीक्षा केंद्र पर आधार सत्यापन जरूरी

रेलवे ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य किया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार आधारित वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-आधार की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाना होगा।


जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है, उन्हें आवेदन पोर्टल पर जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।