ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

NEET UG परीक्षा रद्द , पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI; NTA ने कही ये बात

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद खड़ा हो गया है, जहां सोशल मीडिया पर पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इसी बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच चल रही है और कुछ शिकायतों

NEET UG परीक्षा रद्द , पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI; NTA ने कही ये बात
Ramakant kumar
2 मिनट

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपने की बात कही है। 


बताया जा रहा है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा में पेपर लीक और धांधली को लेकर कई राज्यों से शिकायतें सामने आई हैं। राजस्थान एसओजी समेत कई जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कथित “गेस पेपर” के कई सवाल असली परीक्षा से मेल खा रहे थे। 


हालांकि, अब तक NTA की ओर से आधिकारिक तौर पर पूरे देश में NEET UG परीक्षा रद्द करने की पुष्टि नहीं की गई है। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई थी और मामले की जांच जारी है। 


NTA के अनुसार, 8 मई को परीक्षा से जुड़ी कुछ जानकारियां केंद्रीय एजेंसियों को भेजी गई थीं, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई। वहीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। 


पेपर लीक की खबरों के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर परीक्षा दोबारा कराने की मांग भी उठ रही है। दूसरी तरफ एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और अंतिम फैसला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा।