ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

NEET UG 2026: पटना के लगभग 85 हजार तो बिहार के करीब 1.60 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम, परीक्षा की नई तारीख जल्द

NEET UG EXAM 2026: पेपर लीक के चलते NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। NTA ने CBI जांच के आदेश दिए हैं और परीक्षा दोबारा नई तारीखों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को पुराने आवेदन के आधार पर ही दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

NEET UG EXAM 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NEET UG EXAM 2026: देशभर में 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यह बड़ा फैसला लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।


एनटीए के अनुसार, छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका पुराना आवेदन और परीक्षा केंद्र मान्य रहेगा। नया एडमिट कार्ड और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।


इस परीक्षा के लिए बिहार के 35 जिलों में 150 से अधिक केंद्र बनाए गए थे। अकेले पटना में 96 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां लगभग 85,000 छात्रों ने परीक्षा दी थी। पूरे राज्य में यह संख्या करीब 1.60 लाख रही, जबकि देशभर में लगभग 23 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।


एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। 10 मई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में एनटीए ने बताया कि 8 मई 2026 को परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कुछ मामलों को स्वतंत्र सत्यापन हेतु केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था।


एनटीए ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच के आधार पर तथा पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार की मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने और इसे नई तिथियों पर पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता