PATNA: NEET परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। इसी बीच GOAL Institute के Founder एवं Managing Director Bipin Singh ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि संस्थान हर परिस्थिति में छात्रों के साथ खड़ा है और उनके सपनों को टूटने नहीं देगा। उन्होंने Re-NEET की तैयारी के लिए विशेष “Re-NEET Success Support Program” शुरू करने की घोषणा की है।
NEET परीक्षा में पेपर लीक एवं अनियमितताओं को लेकर परीक्षा रद्द होने की चर्चाओं के बीच छात्रों और अभिभावकों में भारी चिंता एवं असमंजस का माहौल देखा जा रहा है। वर्षों की कठिन मेहनत और सपनों को लेकर परीक्षा देने वाले लाखों छात्र मानसिक दबाव, तनाव और भविष्य की अनिश्चितता से जूझते दिखाई दिए। कई छात्रों ने NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएँ क्यों सामने आती हैं, जिससे देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है।
इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए GOAL Institute के Founder एवं Managing Director विपिन सिंह ने कहा कि NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक एवं परीक्षा रद्द होने जैसी घटनाएँ छात्रों के मनोबल को गहराई से प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई छात्र वर्षों तक दिन-रात मेहनत करता है और फिर ऐसी परिस्थितियों का सामना करता है, तो उसका परीक्षा प्रणाली पर से विश्वास कमजोर होने लगता है। इससे छात्र गंभीर Stress, Anxiety एवं मानसिक दबाव के शिकार हो जाते हैं।
विपिन सर ने आगे कहा कि GOAL Institute हमेशा छात्रों के सपनों और उनके मानसिक संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए GOAL Institute ने GOAL तथा अन्य सभी संस्थानों के छात्रों के लिए एक विशेष “Re-NEET Success Support Program” तैयार किया है। इस सुव्यवस्थित एवं Result oriented program के अंतर्गत छात्रों को पूरी रणनीति के साथ तैयारी कराने हेतु kuch Free Tests, teachers ka sahyog, aur paryapt samay hone par free crash course उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्र अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें मजबूत बना सकें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि छात्र इस विशेष कार्यक्रम को सही दिशा एवं अनुशासन के साथ फॉलो करते हैं, तो वे Re-NEET में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार कर सकते हैं। GOAL Institute छात्रों के आत्मविश्वास, मानसिक शक्ति एवं सफलता के लिए हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। GOAL Institute द्वारा शुरू किया गया यह पहल छात्रों के लिए केवल एक अकादमिक सपोर्ट नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में उनके मनोबल को बनाए रखने का एक मजबूत प्रयास माना जा रहा है।




