ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

5 हजार से अधिक सहायक प्रोफेसर बहाली में अब होगी देरी, कोरोना संकट के कारण बहाली प्रकिया रुकी

PATNA : कोरोना संकट के कारण राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होने वाली सहायक प्रोफेसर की बहाली में अब देरी होगी. 5 हजार से अधिक पदों पर होने बाली बहाली प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है.&nbsp

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के कारण  राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होने वाली सहायक प्रोफेसर की बहाली में अब देरी होगी. 5 हजार से अधिक पदों पर होने बाली बहाली प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है. 

 शिक्षा विभाग ने इस माह के अंत तक विश्वविद्यालय सेवा आयोग को बहाली के लिए रिक्त पदों की सूची भेजने का लक्ष्य रखा था. 17 मार्च को इस बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात हुई थी. लेकिन अब तक मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर की रिक्ति नहीं दी है. 11 विश्वविद्यालय में 4492 रिक्त पद बताए गएं हैं .

सबसे अधिक बिहार विश्वविद्यालय में 1023, एलएन मिथिला विश्वविद्यालय में 785, पूर्णिया विश्वविद्यालय में 203, एमडीयू में 249, पीपीयू में 455, जेपीयू में 311 मुंगेर विश्वविद्यालय में 236 बीएनएमयू में 114 पीयू में 294 सहित और यूनिवर्सिटी में कई खाली पद हैं. पहले की और आवश्यकता के आधार पर सरकार मान रही थी कि 6500 सहायक प्रोफेसर के पद पर बहाली होगी.

 सभी विश्वविद्यालय में रेशनलाइजेशन के हिसाब से 8921 पद स्वीकृत बताए गए थे. इसमें बीपीएससी के माध्यम से 2496 प्रोफेसर की नियुक्ति की जा चुकी है. बाकि के पद पर विश्वविद्यालय सेवा आयोग बहाली लेगा. लेकिन अब लॉकडाउन के कारण सारे काम ठप्प पड़े हैं. जिसके बाद शिक्षा विभाग का अप्रैल में विश्वविद्यालय सेवा आयोग को रिक्त पह भेजने का जो लक्ष्य है वह पूरा नहीं हो सकता है.