ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

बिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें....

बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अनियमितताओं के चलते 13 इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए आवेदनों के भुगतान पर रोक लगा दी है। अधिक बोनाफाइड जारी करने और सत्यापन में गड़बड़ी के आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Bihar News, Student Credit Card Bihar, BSCCY, Bihar Education Department, Vinayak Mishra, Bihar Education Scam, Engineering Colleges Bihar, Polytechnic Colleges Bihar, Education Loan Bihar
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के शिक्षण संस्थान बड़ा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. गड़बड़ी की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने 13 शिक्षण संस्थानों में नए आवेदन के भुगतान पर रोक लगा दिया है. इस संबंध में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना के राज्य नोडल अधिकारी विनायक मिश्रा ने 29 अप्रैल को रोक का पत्र जारी किया है. साथ ही बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के प्रबंध निदेशक को जानकारी भेजी है, ताकि नए आवेदनों का भुगतान न हो सके. 

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCCY) के तहत अनियमितताओं के कारण, शिक्षा विभाग ने 13 इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए आवेदनों के भुगतान पर तत्काल रोक लगा दी है। इन संस्थानों में निर्धारित सीटों से अधिक बोनाफाइड जारी करने और सत्यापन में कमी पाई गई है। हालांकि, पहले से स्वीकृत आवेदनों की किस्तें जारी रहेंगी। 

सूबे के 13 संस्थानों पर अनियमितता के कारण भुगतान रोका गया है। इन कॉलेजों द्वारा गलत या अधिक बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी करने की शिकायतें मिली थीं। हालांकि जिन छात्रों की पहली किस्त मिल चुकी है, उन्हें आगे का भुगतान मिलता रहेगा, लेकिन नए आवेदन रुक गए हैं। इस कदम से शिक्षा लोन की प्रक्रिया में देरी हुई है, जिससे कई छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है. 

बिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें....

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता