ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

इंटर में नामांकन के लिए BSEB का पोर्टल खुला, CBSE और अन्य बोर्ड के छात्र इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Inter Admission 2026: बिहार बोर्ड ने इंटर नामांकन 2026-28 के लिए नई तिथि जारी की है. CBSE और अन्य बोर्ड के छात्र 19 से 25 अप्रैल तक OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Inter Admission 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Inter Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के इंटरमीडिएट नामांकन के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी है। अब सीबीएसई और अन्य बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इससे पहले बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सीबीएसई और अन्य बोर्ड के छात्रों के रिजल्ट देर से आने के कारण वे आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उनके लिए अलग से मौका दिया गया है।


नई तारीख जारी होने के बाद छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न प्रखंडों के साइबर कैफे और स्कूलों के आसपास आवेदन करने वाले छात्रों की भीड़ बढ़ गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर रहे हैं।


नामांकन प्रक्रिया के तहत छात्रों को अपनी फोटो, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। साथ ही कम से कम 10 स्कूल या कॉलेज का विकल्प चुनना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना भी जरूरी बताया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता