ब्रेकिंग
डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीणडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीण

बिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई

Bihar Teacher News: बिहार में फर्जी शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी पाने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में तीन नियोजित शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आए फर्जी प्रमाणपत्र और पुलिस की...

बिहार में फर्जी BTET प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शिकंजा, जांच में दोषी मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Teacher News: सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में फर्जी बीईटीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले तीन नियोजित शिक्षकों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद इन्हें फर्जी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है. मामला सामने आने के बाद महिंदवारा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपित शिक्षकों की तलाश की जा रही है.


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुअनि हकीमउद्दीन की ओर से महिंदवारा थाना में तीनों शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपितों में प्राथमिक विद्यालय, कुनकुन राय टोला, फुलवरिया में कार्यरत नियोजित शिक्षिका खुशबू कुमारी और राजलक्ष्मी यादव तथा प्राथमिक विद्यालय, कुंडल पासवान टोला में कार्यरत नियोजित शिक्षक संजय कुमार शामिल हैं.


सत्यापन में फर्जी मिले बीईटीईटी प्रमाणपत्र

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच के दौरान तीनों शिक्षकों के नियोजन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की गई. इसके बाद उनके द्वारा प्रस्तुत बीईटीईटी के अंक प्रमाणपत्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सत्यापन कराया गया.


जांच में राजलक्ष्मी यादव और खुशबू कुमारी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2011 के बीईटीईटी प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जी पाए गए. दोनों प्रमाणपत्र पेपर-1 से संबंधित थे और उनमें 136 अंक दर्ज थे.


इसी तरह प्राथमिक विद्यालय, कुंडल में कार्यरत शिक्षक संजय कुमार के वर्ष 2011 के बीईटीईटी प्रमाणपत्र का भी बोर्ड से सत्यापन कराया गया. जांच में यह प्रमाणपत्र भी फर्जी पाया गया. संबंधित प्रमाणपत्र में पेपर-1 में 94 अंक दर्ज थे.


फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नियोजन लेने का आरोप

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, तीनों शिक्षकों ने नियोजन के दौरान आवेदन के साथ कथित तौर पर फर्जी बीईटीईटी अंक प्रमाणपत्र लगाए थे. जांच में प्रमाणपत्रों के फर्जी पाए जाने के बाद ब्यूरो ने इसे कूटरचना और धोखाधड़ी से जुड़ा मामला माना है.


प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि फर्जी प्रमाणपत्रों को वास्तविक दस्तावेज के तौर पर प्रस्तुत कर नियोजन हासिल किया गया और इसके आधार पर सरकारी राशि का भुगतान भी लिया गया.


महिंदवारा थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर तीनों शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित शिक्षकों की तलाश की जा रही है.