ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज से, एग्जाम सेंटर के आसपास धारा 144 रहेगी लागू

PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। मैट्रिक की परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हर संभव इंतजाम किए गए

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज से, एग्जाम सेंटर के आसपास धारा 144 रहेगी लागू
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। मैट्रिक की परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 को लागू किया गया है। बिहार बोर्ड ने हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पटना जिले में कुल 74 परीक्षा केंद्रों पर आज से परीक्षा आयोजित होगी। आज पहले दिन दोनों पालियों में गणित की परीक्षा होगी। राज्य भर में कुल 1525 परीक्षा केंद्रों पर 1648854 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे।


परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पूर्व तक ही परीक्षा केंद्रों में जाने की इजाजत दी जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी और केन्द्राधीक्षक यह तय करायेंगे कि परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के समय 9.30 बजे से 10 मिनट पहले यानी 9.20 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय 1.45 बजे से 10 मिनट पहले यानी 1.35 बजे तक ही परीक्षा भवन में जाने की इजाजत दी जाएगी।


बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान सख्ती बरती जाए। इस परीक्षा से लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा है। सभी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपने जिले के परीक्षा केन्द्रों पर खुद गश्त करेंगे। साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी परीक्षा केन्द्रों पर गश्त करने के लिए निर्देश देंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर अच्छी तादाद में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में धारा-144 प्रभावी रहने के कारण परीक्षार्थियों के अतिरिक्त कोई भी अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करे।



टैग्स