ब्रेकिंग
Bankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोपBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेशौचालय की टंकी में बकरी का बच्चा बचाने उतरे दो लोग, जहरीली गैस से बेहोश; हालत गंभीरबांकीपुर उपचुनाव: सातवें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, आरजेडी-बीजेपी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ीअमेरिका में पढ़ाई के पैसे कहां से आए? अभिजीत दीपके ने बताई पूरी कहानी, सबूत भी दिखाएसरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप

WhatsApp: आज से इन स्मार्टफोन में बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, लिस्ट में आपका फोन भी तो नहीं?

व्हाट्सएप ने आज से कुछ पुराने स्मार्टफोन्स और एंड्रायड वर्जन के फोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है. ऐसे में पुराने हो चुके स्मार्टफोन लेटेस्ट फीचर को सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं.

WhatsApp
बंद हो जाएगा व्हाट्सएप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

WhatsApp: अगर आप अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप (WhatsApp) यूज करते हैं तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। WhatsApp को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है जिसका सीधा असर Android और iPhone यूजर्स पर पड़ेगा। व्हाट्सएप ने आज यानी 1 जनवरी 2025 से कुछ पुराने मॉडलों के लिए सपोर्ट करना बंद कर देगा।


Android: Android KitKat या इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले सभी स्मार्टफोन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा। इसमें Motorola Moto G, Samsung Galaxy S3, Samsung Galaxy Note 2, Sony Xperia Z, LG Optimus G, HTC One X जैसे लोकप्रिय मॉडल भी शामिल हैं।


iPhone: iOS 15.1 या इससे पुराने वर्जन वाले iPhone जैसे iPhone 5s, iPhone 6, और iPhone 6 Plus पर भी WhatsApp काम नहीं करने की बात कही जा रही है हालांकि, iPhone यूजर्स के पास अपने फोन को अपग्रेड करने के लिए 5 मई 2025 तक का समय है।


WhatsApp लगातार नए फीचर्स और अपडेट जोड़ रहा है। ये नए फीचर्स पुराने हार्डवेयर के साथ काम नहीं कर पाते हैं। इसलिए कंपनी ने सुरक्षा और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए ये कदम उठाया है। अगर आपका स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में है तो आपको एक नया स्मार्टफोन खरीदना होगा जो Android 5.0 या उससे ऊपर के वर्जन या iOS 15.1 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता हो।

टैग्स