ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

चिराग पासवान सुपौल में कल करेंगे पनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी

SUPAUL: सुपौल के छातापुर मुख्यालय के पनोरमा नगर स्थित पनोरमा ग्रुप द्वारा नव-निर्मित पनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन कल यानी 4 फरवरी 2024 को 11:30 बजे दिन में लोक जनशक्ति पार्टी (र

चिराग पासवान सुपौल में कल करेंगे पनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन, सभी तैयारियां पूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के छातापुर मुख्यालय के पनोरमा नगर स्थित पनोरमा ग्रुप द्वारा नव-निर्मित पनोरमा हॉस्पिटल का उद्घाटन कल यानी 4 फरवरी 2024 को 11:30 बजे दिन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसाद चिराग पासवान करेंगे। उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं शनिवार को त्रिवेणीगंज अनुमंडल से भी कई आला-अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरक्षण किया। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया की पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सिंगर कुमार सानू, कॉमेडियन एहशान कुरैशी भी शिरकत करेंगे। साथ ही पनोरमा पब्लिक स्कूल का भी चौथा वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधम से मनाया जाएगा।


उक्त आश्य की जानकारी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दी हैं। उन्होंने कहा कि छातापुर जैसे इलाके में बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पनोरमा हॉस्पिटल बनने से इस क्षेत्र के सभी तबके के लोगो को हमने बेहतर सुविधा देने के लिए योग्य चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने छातापुर सहित आस-पास के इलाके से लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए डिजिटल निमंत्रण पत्र भी भेजा है।