ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शेयर बाजार: IT Stocks में जोरदार तेजी, लेकिन कब लौटेगी पूरी रफ्तार?

बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट ने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा रखी थीं। बाजार में तेजी की वापसी कब होगी? कौन-से सेक्टर्स इसे ऊपर लेकर जाएंगे? यही सबसे बड़ा सवाल बना हुआ था। लेकिन मंगलवार को IT Stocks ने बाजार में कुछ राहत भरी चमक बिखेरी।

Share market up stocks
Share market up stocks
© Social Media
User1
2 मिनट

हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार सपाट शुरुआत के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता नजर आया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 450 अंकों की बढ़त के साथ 41,511 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों के चेहरे पर थोड़ी राहत दिखी। हालांकि, यह तेजी ऐसे समय आई जब बीते 7 दिनों से इस इंडेक्स में लगातार गिरावट जारी थी और इस दौरान इंडेक्स 1,950 अंकों तक फिसल चुका था।

आईटी सेक्टर की यह तेजी ऐसे समय आई जब डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर खुला। यह गिरावट आईटी सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत मानी जाती है क्योंकि आईटी कंपनियों की अधिकतर कमाई विदेशी क्लाइंट्स से डॉलर में होती है। रुपये के कमजोर होने से इन कंपनियों को ज्यादा मुनाफा मिलता है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ता है।

इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में आईटी सेक्टर को लेकर सकारात्मक ट्रेंड और अमेरिकी बाजारों में स्थिरता ने भी इन शेयरों को सहारा दिया है।

कौन-से आईटी स्टॉक्स सबसे आगे?

मंगलवार को आईटी इंडेक्स के कुछ प्रमुख स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली:

  1. LTIMindtree – 2.41% की बढ़त के साथ ₹5,605 प्रति शेयर पर कारोबार करता दिखा।
  2. Persistent Systems – 1.47% चढ़कर ₹5,612 प्रति शेयर पर पहुंचा।
  3. L&T Tech Services – 1.46% बढ़कर ₹4,887 प्रति शेयर पर कारोबार करता दिखा।
  4. Tech Mahindra, Wipro और Infosys में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

फिर भी कुछ स्टॉक्स में गिरावट

हालांकि, टीसीएस (TCS) और Mphasis में हल्की गिरावट दिखी, जबकि Coforge 1% गिरकर ₹7,605 प्रति शेयर के स्तर पर आ गया। लेकिन, LTIMindtree और Infosys जैसे हैवीवेट स्टॉक्स की मजबूती की वजह से आईटी इंडेक्स हरे निशान में बना रहा।

टैग्स