ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पनोरमा स्टार सीजन 5 का फाइनल कल, एक्टर चंकी पांडे और सिंगर आनंद राज आनंद होंगे शामिल

PURNEA: बिहार की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप विगत वर्ष की भांति इस साल भी पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन कर रही है, जिसका फाइनल कल होगा। कार्यक्रम के मद्देनजर बाईपास स्

पनोरमा स्टार सीजन 5 का फाइनल कल, एक्टर चंकी पांडे और सिंगर आनंद राज आनंद होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप विगत वर्ष की भांति इस साल भी पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन कर रही है, जिसका फाइनल कल होगा। कार्यक्रम के मद्देनजर बाईपास स्थित ई होम्स पनोरमा परिसर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। कल की शाम ऐतिहासिक होने वाली है। इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेता चंकी पांडे एवं गायक और संगीतकार आनंद राज आनंद शामिल होंगे।


चंकी पांडे एवं गायक और संगीतकार आनंद राज आनंद के हाथों विभिन्न विधाओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1.1 लाख, 51 हजार एवं 25 हजार की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा एवं ग्राहकों को उनके घर का चाभी भी दी जाएगी। बताते चलें कि पनोरमा ग्रुप विगत 9 अक्टूबर से ही विभिन्न प्रकार के स्पोर्ट्स प्रतियोगिता क्रिकेट, बेडमिंटन, वॉलीबाल एवं बास्केटबॉल का आयोजन कर रही थी।जिसके विजेता टीम को 25 अक्टूबर की शाम विजेता कप एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कल मिश बिहार, नृत्य, गायन, चित्रकला एवं रंगकला के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाना है। 


पनोरमा ग्रुप ने पनोरमा स्टार सीजन 5 के बैनर तले पूरे प्रदेश को बच्चों को प्रोत्साहित करने की एक शानदार पहल की है। ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा है कि एक उद्यमी होने के साथ हमारा एक समाजिक कर्तव्य भी बनता है जो हम समाज के बेहतरी में भी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि  इस तरह के कार्यक्रम से समाज के बच्चों के प्रतिभा को एक पहचान मिलेगी, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कर पाएंगे।

टैग्स