ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पनोरमा ग्रुप ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस, कंपनी के प्रबंध निदेशक के हाथों ग्राहकों को दिया गया आकर्षक गिफ्ट

PURNEA: पूर्णिया मुख्यालय के भट्टा बाजार स्थित होटल पारस में शुक्रवार को सीमांचल इंफ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड (पनोरमा ग्रुप) का आठवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया

पनोरमा ग्रुप ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस, कंपनी के प्रबंध निदेशक के हाथों ग्राहकों को दिया गया आकर्षक गिफ्ट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया मुख्यालय के भट्टा बाजार स्थित होटल पारस में शुक्रवार को सीमांचल इंफ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड (पनोरमा ग्रुप) का आठवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक्पो 2023 सेमिनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें पनोरमा ग्रुप की ओर से कोसी-सीमांचल समेत बिहार के अन्य जिलों के इच्छुक ग्राहकों को घर व दुकान काफी किफायती दरों में बुकिंग कराई गई। पनोरमा में घर बुकिंग कराने वाले ग्राहको को इस दौरान गिफ्ट भी दिया गया। 


वही पनोरमा ग्रुप में घर व दुकान बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा के हाथों कई तरह के गिफ्ट दिये गये। जिसमें कार समेत अन्य सामान भी शामिल थे। शुक्रवार को पनोरमा ग्रुप के आठवां स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णियां से लेकर सुपौल जिला के छातापुर तक पनोरमा ग्रुप के सभी साईट पर बने प्रोजेक्ट को दुल्हन की तरह बैलून व ईलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सजाया गया है। 


वही पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने होटल पारस इंटरनेशनल में लगे एक्स-पो 2023 में मीडिया को संबोधित करते हुए पनोरमा ग्रुप के सात साल पूरे होने पर पूरे कोसी-सीमांचल समेत बिहारवासियों को बधाई दी। कहा कि पूर्णियां समेत बिहारवासियों ने जिस तरह से पिछले आठ साल में पनोरमा ग्रुप के ऊपर विश्वास जताने का काम किया हम और हमारा पूरा पनोरमा परिवार यह वादा करता हैं कि अपनी मेहनत व संघर्ष के बदौलत सभी ग्राहकों के विश्वास पर मजबूती के साथ खड़ा उतरेंगे। साथ ही पनोरमा ग्रुप के प्रोजेक्ट को और भी कैसे निखारा व संवारा जा सके इस पर भी ध्यान केन्द्रित करेंगे। 


संजीव मिश्रा ने आगे कहा की पनोरमा ग्रुप पिछले सात वर्षो में रियल स्टेट से लेकर धीरे-धीरे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कदम रखा हैं। संजीव मिश्रा ने कहा कि मेरे गृह क्षेत्र सुपौल जिले के छातापुर में पनोरमा पब्लिक स्कूल व पनोरमा हॉस्पीटल का निर्माण कराया गया है। जिसमें हायर सेंटर का भी निर्माण हुआ हैं जो बहुत जल्द ही शूरू होगा। 


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के सीईओ नंदन झा,जैनेन्द्र झा,रितेश झा,विक्रम भगत,दिलखुश कुमार,जे-एम अभिलाश झा,आनंद कुमार,मनोहर,चंदन,हिमांशू,अरूणेश,अभिषेक मिश्रा,संजय कुमार साह,इदारानंद पाठक,अभिषेक सिंह,मनोहर झा,विपीन प्रसाद सिंह,विपिन झा,पल्लवी,प्रिति,नेहा,रोमा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

पनोरमा ग्रुप ने धूमधाम के साथ मनाया अपना 8वां स्थापना दिवस, कंपनी के प्रबंध निदेशक के हाथों ग्राहकों को दिया गया आकर्षक गिफ्ट




टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता