ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में शुरू हुआ 5G सेवा, जानिए किन जगहों पर मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

PATNA: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लोग अब हाई स्पीड इन्टरनेट का आनंद उठा सकेंगे। पटना में 5G सेवा शुरू हो गया है। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, पटना साहिब

पटना में शुरू हुआ 5G सेवा, जानिए किन जगहों पर मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लोग अब हाई स्पीड इन्टरनेट का आनंद उठा सकेंगे। पटना में 5G सेवा शुरू हो गया है। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, पटना साहिब गुरुद्वारा, बेली रोड समेत कई जगहों पर लोग 5जी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। भारत की दूरसंचार सेवा प्रदाता 'भारती एयरटेल' ने कल यानी सोमवार को  5 जी की शुरुआत कर दी है।



आपको बता दें, पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाकबंगला, मौर्या लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया सहित कुछ जगहों पर एयरटेल की 5जी प्लस सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। 5जी सक्षम डिवाइस चलाने वाले लोगों को तब तक कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा जब तक रोल आउट पूरा न हो जाए। यानी तब तक वे एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें एयरटेल 4जी सिम, 5जी इनबिल्ट है, जिसके लिए लोगों को दूसरी सिम नहीं लेनी होगी और सभी मौजूदा प्लान 5जी पर काम करेंगे।



5जी प्लस सेवा सभी 5जी स्मार्ट फोन में काम करेगा, जिससे लोग हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे। लॉन्च के मौके पर बिहार, झारखंड और ओडिशा के भारती एयरटेल सीइओ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4 जी स्पीड से 20-30 गुना ज्यादा स्पीड के साथ अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब राजधानी पटना के पटना एयरपोर्ट पर 5G सेवा की शुरुआत कर दी गई है।

टैग्स