ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीलकमल स्टील्स का दो दिवसीय डीलर सम्मेलन, पश्चिम बंगाल के दीघा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

DESK: नीलकमल स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड ने दो दिवसीय डीलर सम्मेलन का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया। 24 और 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल के पर्यटक स्थल दीघा के होटल नेस्ट में इस कार्यक्

नीलकमल स्टील्स का दो दिवसीय डीलर सम्मेलन, पश्चिम बंगाल के दीघा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: नीलकमल स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड ने दो दिवसीय डीलर सम्मेलन का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया। 24 और 25 फरवरी को पश्चिम बंगाल के पर्यटक स्थल दीघा के होटल नेस्ट में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में नीलकमल टीएमटी 600 EQR सरिया के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हुए।


डीलर मीट के दौरान होटल नेस्ट में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। लोगों ने होली के माहौल का भरपूर आनन्द लिया।कार्यक्रम में उपस्थित कंपनी के निर्देशक विभोर कुमार सिंह ने कम्पनी की भविष्य के योजनाओं एवं लक्ष्य को बताते हुए कहा कि बाजार में नीलकमल टीएमटी 600 EQR की बढ़ते मांग को देखते हुए कंपनी इसकी आपूर्ति के लिए पूर्ण रूप से तैयार है उपस्थित विक्रेताओं को उन्होंने इस बात की भी सूचना दी कि उनके सुविधा के लिए कंपनी स्वयं के मील में निर्मित 20 गेज एवं 22 गेज तार, टॉरक्वाई तथा अलग-अलग साइजों में रिंग भी उपलब्ध करा रही है। 


उन्होंने इस बात पर भी बल देते हुए अपने विक्रेताओं और वितरकों को आश्वस्त किया कि छड़ की गुणवत्ता में और बढ़ोत्तरी के लिए विश्व में अब कभी भी और कोई नई तकनीकि आएगी तब नीलकमल स्टील्स को पहली कम्पनी होगी जो उस तकनीकि का प्रयोग अपने उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने में करेगी।


डीलर मीट के दौरान कंपनी के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह परमार ने अपने डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि नीलकमल टीएमटी 600 EQR सरिया में संतुलित हेन्साईल स्ट्रेन्थ एवं अत्याधिक इलॉन्गेशन गुणवत्ता होने के कारण यह काफी लचीला होता है और अदभूत ताकत इसमें विद्यमान रहता है जिस कारण यह सरिया भूकम्प के झटके को झेलने की क्षमता होता है।


दिनेश सिंह परमान ने यह भी बताया कि नीलकमल सरिया में टीएमटी के वास्तवकि गुण लाने के लिए इसे जम्रनी से आयातित थर्मेक्स मशीन द्वारा उपचारित किया जाता है तथा सीमेन्ट एवं कंक्रीट की बेजोड़ पकड़ बनाने के लिए जापान से आयातित CNC Sparkonix मशीन द्वारा एक समान तीरखे रीब्स का निर्माण किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे यहां फैक्ट्री के अंदर ही उपलब्ध अति आधुनिक रासायनिक एवं भौतिक प्रयोगशाला में सरिया की गुणवत्ता की जांच होती है और पूर्ण रूप से आश्वस्त होने के बाद ही बाजार में भेजा जाता है। इन्हीं विशिष्टाओं के कारण आज नीलकमल टीएमटी 600/ EQR पूरे पूर्वी उत्तर भारत की पहली पंसद बन चुकी है।


सम्मेलन के समापन के क्रम में कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सुनील भलोटिया (नवादा) ,प्रभाकर कुमार, बबलू जी (मुजफ्फरपुर) ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कंपनी के क्षेत्रीय पदाधिकारी राकेश गुप्ता ने उपस्थित समस्त अतिथियों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। 


नीलकमल स्टील्स का दो दिवसीय डीलर सम्मेलन, पश्चिम बंगाल के दीघा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम


नीलकमल स्टील्स का दो दिवसीय डीलर सम्मेलन, पश्चिम बंगाल के दीघा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम


नीलकमल स्टील्स का दो दिवसीय डीलर सम्मेलन, पश्चिम बंगाल के दीघा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम


नीलकमल स्टील्स का दो दिवसीय डीलर सम्मेलन, पश्चिम बंगाल के दीघा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम

टैग्स